फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार की महिलाओं का शंखनाद, नशा मुक्त करेंगी प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करने की मांग को लेकर गायत्री परिवार की महिलाओं ने आठ मार्च को नशा मुक्त नारी श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया है। इसके प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए गायत्री परिवार की महिलाओं ने जनजागरूकता अभियान चलाने का शंखनाद बृहस्पतिवार को मां संकटा देवी मंदिर से की।
विज्ञापन

महिला दिवस पर लखीमपुर से गोला तक 36 किलोमीटर नशा मुक्त नारी श्रृंखला बनाएगी जाएगी। इसके लिए गायत्री परिवार की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को मां संकटा देवी मंदिर में बैठक कर मां संकटा देवी से नारी श्रृंखला के सफल आयोजन, अभीष्ठ शक्ति एवं संबल के लिए मानसिक गायत्री मंत्र का जप किया और नारी जनजागरण संकल्प का शंखनाद किया। महिला मंडल की ऊषा वर्मा, राजकुमारी श्रीवास्तव, सुगंधा शुक्ला एवं नीलम गुप्ता ने मौजूद महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान के लिए जागरूक किया और नारी श्रृंखला में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए रोजाना दो घंटे का नारी जनसम्पर्क अभियान चलाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा इसके लिए 19 जनवरी को मोहल्ला बहादुर नगर के पंचपीर स्थान पर नशामुक्ति जन जागरण कार्यक्रम होगा। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ की श्रीदेवी, ग्राम जागरण सेवा समिति के कुलदीप मौर्य,श्रवण वर्मा, अनुराग मौर्या, शिव भगवान पांडे, कमलेश त्रिपाठी, मुन्नी देवी, मधु तिवारी, अनुराधा मौर्य, परबीता सिंह, केसर शुक्ला, संगीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें