फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र के प्राइवेट कर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन

कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बतौर प्राइवेट कर्मी कार्य करने वाले युवक की भीखमपुर गांव में करंट लगने से मौत उस वक्त हो गई जब वह खराब ट्रांसफार्मर को उतार रहा था। शटडाउन लिए जाने के बावजूद उपकेंद्र से बिजली लाइन चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना हैदराबाद के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ संदीप प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर सिकंद्राबाद उपकेंद्र पर काम करता था। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ गौरव दीक्षित से लाइनमैन टहल बिहारी ने शटडाउन लिया, जिसके बाद प्रदीप और लाइनमैन टहल बिहारी भीखमपुर गांव में खराब ट्रांसफार्मर उतारने गए थे। भीखमपुर चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर उतारते समय ही अचानक उपकेंद्र से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे करंट लगने से प्रदीप तड़पने लगा और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। साथी टहल बिहारी ने उसके घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से प्रदीप को जिला अस्पताल लखीमपुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं जेई उमेश गौतम समेत बिजली विभाग के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे हैं। जेई ने प्रदीप को प्राइवेट कर्मचारी मानना तो दूर उसे जानने से ही इंकार कर दिया। उधर, मृतक के पिता रामसेवक ने बताया है कि उसका पुत्र प्रदीप उर्फ संदीप सिकंद्राबाद उपकेंद्र पर बतौर प्राइवेट लाइनमैन काम करता था। इससे पहले मितौली उपकेंद्र पर भी काम कर चुका था।
विज्ञापन


सिकंद्राबाद उपकेंद्र पर टहल बिहारी लाइनमैन का कार्य करते हैं, जबकि प्रदीप उर्फ संदीप नाम का कोई प्राइवेट कर्मचारी कार्यरत नहीं है। मैने जानकारी की है कि उपकेंद्र से शटडाउन नहीं दिया गया था। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- उमेश गौतम, जेई, विद्युत उपकेंद्र, सिकंद्राबाद

उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ गौरव दीक्षित से शटडाउन लिया था, जिसके बाद ट्रांसफार्मर उतारने भीखमपुर गया था। वहां पर काम करने के दौरान अचानक ही सप्लाई चालू हो गई, जिससे खंभे पर चढ़ा प्रदीप करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
- टलह बिहारी, लाइनमैन, विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें