फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफिया चला रहे खुद का गन्ना सेंटर

Sat, 30 Dec 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
sugarcane trolley
विज्ञापन
गन्ना आयुक्त के आदेश और जिला प्रशासन के तंत्र को धता बताकर गन्ना माफिया अपना सिक्का चला रहे हैं। माफिया ने मिल के समानांतर अपने खुद के अवैध सेंटर लगा रखे हैं, जिन पर वह धड़ल्ले से 200 से 240 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीद कर मिलों में सप्लाई कर रहे हैं। जबकि किसानों को पर्चियां नहीं मिल पा रहीं हैं। इसका संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, जिस पर सचिव ने 12 गन्ना माफिया के खिलाफ धौरहरा कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में यह अवैध गन्ना सेंटर धौरहरा बाईपास की एक बंद पड़ी क्रेशर के अंदर लगा है। तो वहीं धौरहरा रोड पर बसंतापुर गांव में सड़क किनारे ऐरा चीनी मिल के सेंटर के ठीक सामने एक पुराने क्रेशर में चल रहा है। इसके अलावा हौकना मटेरा, नैनापुर, पहड़ियापुर, गोसाइनपुरवा, अभयपुर, लखनपुरवा, सिसैया, ईसानगर गांवों में अवैध गन्ना सेंटर बनाए गए हैं। इन पर मिल प्रशासन की मिलीभगत से मजबूर किसानों का गन्ना कौड़ियों के भाव खरीदकर मिलों को सप्लाई किया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इसी गठजोड़ के चलते किसानों को पर्चियां नहीं मिल पा रहीं, जबकि गन्ना माफिया अपना गन्ना धड़ल्ले से मिलों को चोर दरवाजे से बेच रहे है। कुछ ग्रामीणों ने गन्ने के खेल की शिकायत गन्ना आयुक्त लखनऊ के अलावा मुख्ममंत्री से की थी, जिसकी जांच गन्ना समित ऐरा के सचिव टीएन यादव को सौंपी गई। गन्ना सचिव ने क्षेत्र के 12 गन्ना माफिया की सूची कोतवाली पुलिस को दी है, जिसमें बसंतापुर निवासी मिथिलेश कुमार, अवधराम, परमानंद, अखिलेश, राजीव कुमार, श्रीप्रकाश, राजेश कुमार, रामू, मिश्रीलाल और रामू, खरवहिया निवासी कमाल अहमद और करौंहा निवासी शिवा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंतापुर में अवैध रूप से संचालित गन्ना क्रय केंद्र मिले हैं। संचालक माफिया की सूची कोतवाली में कार्रवाई के लिए दी है।
टीएन यादव, गन्ना सचिव, गन्ना समिति ऐरा

गन्ना माफिया की सूची मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बृजेश त्रिपाठी, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें