फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना घटतौली पर किसानों ने किया हंगामा, नारेबाजी

Sat, 30 Dec 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। कुंभी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कासिमपुर में घटतौली को लेकर गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने मिल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, समिति के सचिव, गन्ना विकास परिषद गोला के अध्यक्ष ग्राम प्रधान अटवा के साथ मौके पर पहुंचे। घटतौली की पुष्टि होने पर फरधान गन्ना समिति के सचिव ने नीमगांव थाने में तौल लिपिक और मिल अध्याशी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भदूरा गांव निवासी मुबारिक अली गन्ना लेकर क्रय केंद्र कासिमपुर गए थे। तौल करने पर गन्ने का वजन 29 क्विंटल आया। इसी कांटे पर मानक बांट रखने पर गन्ने का वजन 39 क्विंटल आया। वहीं इसी मिल के गन्ना क्रय केंद्र मेंहदी पर तौल कराई गई तो वहां भी वजन 29 क्विंटल मिला। उसके बाद जब उसी गन्ने का नीमगांव के अवध धर्मकांटे पर वजन कराया गया तो वजन 29 क्विंटल 30 किलो आया। इस तरह एक गाड़ी में 30 किलो घटतौली की पुष्टि हुई। इससे नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव सिंह, अटवा प्रधान अशोक कुमार, पंकज पांडेय और देउरी प्रधान जहेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक गोला अमर प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश सक्सेना ने घटतौली की पुष्टि होने पर मिल के अध्याशी अरविंद कृष्ण सक्सेना और तौल लिपिक कमला कांत बाजपेई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसके कारण क्रय केंद्र पर करीब पांच घंटे तक तौल बंद रही। गन्ना विकास परिषद गोला के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि करीब पांच घंटे तौल बंद रही। कांटा सही कराया जा रहा है। जल्दी ही तौल शुरू करा दी जाएगी। एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें