फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के पगचिन्ह देखकर बढ़ी दहशत

विज्ञापन
बाघ्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरिया धनी। महेशपुर रेंज अंतर्गत शिवपुरी गांव के सुखदेव सिंह के झाले के पास बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोग खेतों में जाने से घबराने लगे हैं। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शिवपुरी के सुखदेव सिंह के झाले से मस्सा सिंह और हरभजन सिंह के झाले तक बाघ के पगचिह्न खेतों में बने मिले, जिससे लोग डरने लगे हैं। सुखदेव सिंह ने बताया कि चार पांच दिन पहले खेतों के पास बाघ होने की आहट और बदबू फैली थी। तब भी उन्होंने वन रेंज महेशपुर को फोन पर जानकारी दी थी। साहबगंज ग्रंट के प्रधान सरनजीत सिंह ने महेशपुर रेंजर को फोन किया, लेकिन मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण अब खेतों की ओर जाने से डरने लगे हैं। शिवपुरी के हरदयाल सिंह का कहना है कि कुछ दिन पूर्व रायपुर में बाघ ने गाय को निवाला बनाया था, उस स्थान पर भी इसी तरह के पगचिह्न मिले थे। वनकर्मियों की उदासीनता से ग्रामीण और भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें