फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. जावेद अहमद और डिप्टी सीएमओ डॉ. बीबीराम ने सीएचसी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही डाटा फीडिंग, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दो ग्रामीण जननी सुरक्षा योजना के रुपये न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे, जिसपर सीएमओ ने अधीक्षक से जानकारी लेकर जल्द से जल्द रुपये दिलाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. जावेद अहमद और डिप्टी सीएमओ सीएचसी पहुंचे। इसके बाद अभिलेखों को चेक करते हुए डाटा फीडिंग के कार्य को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनएम और आशाओं को अलग-अलग बुलाकर अंतरा नामक टीके के बारे में बताया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ बीबीराम ने बताया कि यह टीका तीन माह के गर्भ निरोधक के तौर पर लगता है, जिसमें सौ रुपये खाते में अलग से आते हैं। बताया कि अभी केवल जिला महिला अस्पताल में ही इस टीके की व्यवस्था है। आशाओं और एएनएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने गांवों में जच्चा-बच्चा की रिपोर्ट जल्द से जल्द दें। निरीक्षक के दौरान सिंगहिया के संजय कुमार व अतरिया का नुसरत जननी सुरक्षा योजना का रुपया न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। जिसपर उनको जल्द से जल्द रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र पाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन
वेतन की मांग को लेकर आशाओं ने अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आशाओं का कहना था कि जनवरी से लेकर अभी तक टीकाकरण के रुपये नहीं मिले हैं, जबकि नसबंदी कैंप, फाइलेरिया का पिछले साल का रुपया भी अभी तक नहीं मिला है। सीएमओ और डिप्टी सीएमओ से मिली आशाओं ने मानदेय न देकर वेतन निर्धारित करने की मांग की है। इस पर सीएमओ डॉ जावेद अहमद ने अधीक्षक से रुपये के बावत पूछा तो उन्होंने बजट न आने की बात कही, तो सीएमओ ने जल्द से जल्द रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आशा संगठन की अध्यक्ष मीना देवी, सुनीता देवी, शांति, मंजू, अगमा, पूनम, तारा, पुष्पा सहित कई आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें