फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवसः दुधवा टाइगर रिजर्व में हुई लांगरूट पेट्रोलिंग

विज्ञापन
गश्त करते वनकर्मी।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग टीमों ने जंगल और इससे सटे बाहरी इलाके के अलावा संवेदनशील वन क्षेत्रों में लंबी दूरी तक की पेट्रोलिंग
विज्ञापन

बांकेगंज। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व समेत बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में शुक्रवार को लांगरूट पेट्रोलिंग हुई। इसके तहत पेट्रोलिंग टीमों ने जंगल और इससे सटे बाहरी इलाके के अलावा संवेदनशील वन क्षेत्रों में लंबी दूरी तक पेट्रोलिंग की।
दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक के निर्देश पर टाइगर रिजर्व क्षेत्र समेत बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर लांगरूट पेट्रोलिंग की गई। इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर फील्ड कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे से चिह्नित स्थलों से अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग टीमें रवाना हुईं। तेज धूप के बावजूद अधिकारियों के नेतृत्व में जटपुरा, महुरेना, भरिगवां, छैरासी, पल्हनापुर, पड़रिया बीट के जंगल में पेट्रोलिंग टीमों ने 20 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल जंगल भ्रमण किया।
विज्ञापन

लांगरूट पेट्रोलिंग के दौरान फील्ड कर्मियों ने एम स्ट्राइप्स एप के जरिए वन्यजीवों का साइन सर्वे भी किया गया। लांगरूट पेट्रोलिंग के दौरान फील्ड कर्मियों को जंगल के अंदर नीलगाय, चीतल, पाढ़ा, जंगली सुअर आदि भ्रमण करते दिखाई दिए। रेंजर राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर राजेंद्र वर्मा, मोहम्मद उमर, आकाश, सागर कुशवाहा, सहीम, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें