फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली तीर्थ स्थल के जलकुंड में 20 क्विंटल मछलियां मरीं

विज्ञापन
मछलियों को जमीन में दबाती जेसीबी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवकली तीर्थ स्थल में बने तीर्थकुंड में बुधवार की सुबह मछलियां उतराते देखे जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 20 क्विंटल मरी मछलियों को बाहर निकलवाकर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया। आशंका है कि किसी ने जलकुंड में जहर डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हुई।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ स्थल के जलकुंड में पूरे वर्ष पानी भरा रहता है। बरसात के समय बाढ़ के पानी के साथ ही इसमें मछलियां आ जाती हैं। तीर्थ स्थल में आने वाली मछलियों कोई पकड़ता नहीं है। इसलिए इसमें क्विंटलों छोटी-बड़ी मछलियां हैं। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने मछलियों को तीर्थ में उतराते देखा। लोगों ने मंदिर के पुजारी सुमेर गिरी को इसकी जानकारी दी। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मछलियों को बाहर निकलवाया। लगभग बीस क्विंटल मरी हुई मछलियां निकलीं। सभी मछलियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पड़े खाली मैदान में जेसीबी से गड्डा खुदवा कर दबवा दिया गया। पुलिस को आशंका है कि जलकुंड में आसपास के खेतों का पानी आता है। माना जा रहा है खेत में किसान कीटनाशक दवाई डालते हैं। उसी पानी के आ जाने से मछलियां मर गयी होंगी। कुछ लोगों ने जलकुंड में जहर डालने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया मौत का कारण जानने के लिए मछलियों का सैंपल लेकर जांच के लिए डॉक्टर के पास भेज गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। मत्स्य विभाग को भी ग्रामीणों ने सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें