फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को हड़ताल पर रहेंगे सूबे के वकील

Mon, 09 Feb 2015 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं लागू न किए जाने के विरोध में बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में आगामी 20 फरवरी को प्रदेश भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले चरण में 27 फरवरी को अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देंगे। आंदोलन के तीसरे चरण में सात मार्च को विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के कारण एक जनवरी 2014 के बाद दिवंगत हुए अधिवक्ताओं के आश्रित ठोकरें खा रहे हैं, इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ता नाराज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें