फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बनते-बिगड़ते मिजाज से लोग हलकान

Mon, 09 Feb 2015 07:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के रोज बदलते मिजाज से किसान ही नहीं आम लोग भी हलकान हैं। सोमवार की सुबह कई दिन बाद एक बार फिर कोहरा छा गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पिछले कई दिनों से सुबह आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ जाती है तो दोपहर में कड़ी धूप निकलने से मौसम गर्म हो जाता है। शाम को फिर ठंड बढ़ जाती है।
विज्ञापन

दिन भर में मौसम के कई बार रंग बदलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। तमाम लोग सर्दी जुकाम, बुखार और मौसम के बदलाव संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उधर किसान एक बार फिर ओले गिरने की आशंका से परेशान हैं। उनका मानना है कि यदि इसी तरह मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा तो निकट भविष्य में ओले गिर सकते हैं। इससे फसलों को भारी नुकसान होगा।
मैलानी। आज सुबह यहां अत्यधिक घना कोहरा पड़ा, इससे सुबह सर्दी भी बढ़ गई। सुबह दस बजे तक वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर में कोहरे का प्रकोप कम हुआ, तब जाकर सूरज के दर्शन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें