फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: केले के खेत में 20 फीट लंबा अजगर, किसानों में मचा हड़कंप, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Mon, 27 Jul 2026 02:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को महदेउवा टांडा गांव के पास केले के खेत में करीब 20 फीट लंबा अजगर मिला। किसान ने इसे देखा और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वनकर्मियों ने अजगर का पकड़कर जंगल में छोड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के महदेउवा टांडा गांव के पास रविवार को केले के खेत में करीब 20 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गांव निवासी किसान अरविंद अपने केले के खेत में कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिससे मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसान ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही उत्तर निघासन वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस अभियान में बथुआ वन बीट प्रभारी चंद्रप्रकाश यादव, अजमत अली, जुम्मन अली, अख्तियार अली और लव कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की अपील
उत्तर निघासन वन रेंज के प्रभारी रेंजर मोबीन आरिफ ने इस घटना पर जानकारी दी। आरिफ ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वन्यजीव दिखाई दे। उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें। बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

ग्रामीणों में रही दहशत 
केले के खेत में विशाल अजगर के निकलने से महदेउवा टांडा गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। किसान और ग्रामीण अजगर को देखकर भयभीत हो गए थे। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई। किसानों ने अब अपने खेतों में काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें