फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी और शास्त्री के विचारों का अनुकरण करने का आह्वान

विज्ञापन
गांधी प्रतिमा को नमन करते डीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया, जिन्हें डीएम ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी को गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए। इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आएगा, क्योंकि गांधीगिरी एक भावना हैं। इन दोनों विभूतियों ने देश को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार, सहायक श्रमायुक्त डॉ. महेश पांडे, दिनेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर आदि मौजूद रहे। इधर,शासन के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत औषधीय एवं फलदार पौधे रोपे गए। डीएम व एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधे लगाए। विकास भवन में सीडीओ अरविंद सिंह, पीडी आरके चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीसी मनरेगा राजनाथ, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव ने पौधे रोपित किए।
उधर, सीडीओ अरविंद सिंह, धौरहरा सांसद प्रतिनिधि सुमित तिवारी ने दिव्यांग महिला एवं पुरुष को व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि उपकरण देकर मिठाई खिलाई। युवराज दत्त महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री जयंती मनाकर वार्षिक पत्रिका उदयांचल के गांधी विशेषांक का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में बेहजम रोड पर पड़ा प्लास्टिक कूड़ा उठाकर राहगीरों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ.विशाल द्विवेदी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके दुबे, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाने के बाद फिट इंडिया के तहत दो किलोमीटर की दौड़ कराई गई। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में गोष्ठी हुई। इसमें शिक्षिकाओं और छात्राओं ने आदर्श समाज के निर्माण में महात्मा गांधी की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी, शशिप्रभा बाजपेई, शिवा अवस्थी, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में खत्री महिला सभा की सदस्य र्निमला सबरवाल और प्रबंधक रविभूषण साहनी ने ध्वजारोहण किया। कार्यालय प्रमुख नरेंद्र सिंह और शिशु वाटिका की आचार्य सुचिता तिवारी ने देश भक्ति गीत और रामधुन को गाकर कार्यक्रम को खुशनुमा कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के विचारों से अवगत कराया।
पलियाकलां-गोला-निधासन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पलिया तहसील परिसर में एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। नगर पालिका में ईओ महेंद्र चौधरी, थाने में इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह, दुधवा मुख्यालय में डीडी मनोज सोनकर, सीएचसी में अधीक्षक डॉ एचएन वरुण आदि ने, ब्लॉक में बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र, बीआरसी पर बीईओ ओंकार सिंह ने, पलिया खुर्द स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजाराम दीक्षित के निवास पर ध्वजारोहण हुआ। बजाज चीनी मिल में यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया।
मझगईं। इस मौके पर साफ सफाई की गई। गोला गोकर्णनाथ में नगर पालिका परिषद प्रांगण में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ईओ पीएन दीक्षित, राजेश बाजपेयी, अरविंद पांडे, नामित सदस्य मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे। कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ लखपतराम वर्मा, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायणलाल वर्मा और पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके वर्मा ने ध्वजारोहण किया। अलीगंज में डीडीजी स्मारक विद्यालय में प्रधानाचार्य नीलिमा पांडिया ने ध्वजारोहण किया।
भीखमपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि राजीव पांडे, प्रधानाध्यापक जय कुमार ने ध्वजारोहण किया। अमीरनगर में जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीरेश कुमार गुप्ता, बस्तौली के रामचंद्र स्मारक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक नीलकंठ शुक्ला, अमीरनगर पंचायत भवन पर प्रधानपति इरफान खां ने ध्वजारोहण किया। बांकेगंज में ब्लॉक परिसर में बीडीओ एके सिंह ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति राकेश अर्कवंशी, जिला पंचायत सदस्य पति रघुनंदन पासी, ग्रंट नंबर 10 प्रधान वीरेंद्र भार्गव आदि मौजूद रहे।
मितौली। थाना परिसर में सीओ शीतांशु कुमार ने ध्वजारोहण किया। थानाध्यक्ष अनिल सैनी, उपनिरीक्षक जेपी यादव आदि मौजूद रहे। उधर, निघासन में उद्देश्य गिरि के आवास पर कांग्रेस एमलसी प्रत्याशी ब्रजेश सिंह ने माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मोहन चंद्र उप्रेती, प्रहलाद पटेल आदि मौजूद रहे।
मैैलानी। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन सत्यवती ने ध्वजारोहण किया। ईओ बृजेश कुमार सविता के नेतृत्व में मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कन्या पाठशाला में चेयरमैनपति देवेंद्र प्रताप ने ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी
मोहम्मदी। तहसील में एसडीएम स्वाति शुक्ला, कोतवाली में सीओ एपी मल्ल, इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद में चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। उधर, टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पर प्रबंधक आनंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर में व्यवस्थापक गुलशन कुमार भसीन ने झंडा फहराया।
एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में जवानों ने पौधे रोपे
लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय मुख्यालय गढ़ी रोड में पौधरोपण किया। कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार, उप कमांडेंट और रविंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) घनश्याम सिंह और जवानों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें