फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में सांड़ के हमले में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंदर सांड़ के हमले में अब तक चार लोग जख्मी हो चुके हैं। शनिवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के कैथोला निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग कंधईलाल, मितौली के मैगलगंज निवासी 60 वर्षीय रामरतन, मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम डाटपुर निवासी 26 वर्षीय पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं रविवार की सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर में घर के बाहर झाड़ू लगा रहे एक बुजुर्ग को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने उन्हें आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर निवासी 62 वर्षीय संतशरण पांडेय सुबह मकान के बाहर झाड़ूृ लगा रहे थे इसी दौरान सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग दौड़े जैसे तैसे उनकी जान बचाई। परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पशुओं ने चर डाली गन्ने की पौध
गोला गोकर्णनाथ। अहमदनगर गांव निवासी किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कई दिन लगकर पूरे परिवार और श्रमिकों के साथ 22 बीघा गन्ने की पौध लगाई थी। जब यह पौध कुछ अंकुरित हुई तो उम्मीद जगी थी कि फसल अच्छी होगी। इसी दौरान एक दिन सुबह जब खेत पर आए तो देखा कि पशुओं ने फसल चर कर बर्बाद कर दी थी। अब केवल ठूंठ बचे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के बाईपास रोड निवासी अशोक कनौजिया ने बताया कि बमुश्किल किसान फसल तैयार कर पा रहे हैं। फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर बाड़ लगाने में हजारों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी पशु फसल को नुकसान पहुंचा दे रहे हैं।
उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं किसान अंजनी दीक्षित ने बताया कि गोवंशीय पशुओं का जहां संरक्षण जरूरी है वहीं सरकार अपने वायदों के बावजूद इन पशुओं को आश्रय उपलब्ध नहीं करा पाई है। इससे यह पशु चारे की तलाश में खेतों में विचरण कर किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 26अप्रैल को एक सांड़ ने शेरपुर गांव में बुजुर्ग दुलारे पर हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें