फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से गायब शिक्षक, कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान में जिले के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के 27 शिक्षक एवं कर्मचारी गायब रहे थे। डीएम ने इन सभी का वेतन रोकने के निर्देश डीआईओएस को दिए हैं। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि राजकीय एवं सहायता प्राप्त कॉलेज के शिक्षक, प्रधानाचार्य सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन चुनाव के दिन 27 शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे थे। डीआईओएस ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने वालों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें