तांगे की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
जंगबहादुरगंज (लखीमपुरी खीरी)। नेशनल हाईवे पर पसगवां कोतवाली क्षेत्र की उचौलिया पुलिस चौकी के निकट तांगा टकराकर स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।
जनपद शाहजहांपुर के लोधीपुर हथौड़ा चौराहा निवासी 39 वर्षीय विनोद कुमार सक्सेना मंगलवार को अपने पैतृक गांव डंडेल कोतवाली पसगवां स्कूटी से आया था। शाम विनोद कुमार स्कूटी से वापस अपने घर जा रहा था। हेलमेट नहीं लगाए थे। लगभग सात बजे उचौलिया में स्कूटी की एक तांगे ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। बताया जाता है कि घोड़ा बिदक गया था। इलाज के लिए सीएचसी पसगवां लाते समय विनोद कुमार की रास्ते में मौत हो गई। विनोद कुमार शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक में सफाई कर्मचारी था। विनोद कुमार के पत्नी मीरा और पुत्र विकास कुमार है। विनोद की मौत से परिवार के सभी लोगों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भेज दिया है। ब्यूरो