लाखों का कपड़ा सहित एक नेपाली को दबोचा
पलिया-गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नदी किनारे से नेपाल ले जाया जा रहा लाखों का माल बरामद किया है। साथ ही एक नेपाली युवक को भी दबोचा है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी की गौरीफंटा कंपनी के प्रभारी निरीक्षक रामदेव मिर्धा को सूचना मिली कि सीमा पर नदी किनारे भारत से तस्करी कर तस्कर नेपाल माल ले जाने की फिराक में हैं। जिसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर रवाना किया गया। जवानों को देखकर तस्कर भागने लगे लेकिन जवानों ने एक नेपाली युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कपड़ा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्यूरो