फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी पुलिस की पगार गुम, सोशल मीडिया पर छाया मामला

Wed, 04 Jul 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Social Media
विज्ञापन
पुलिस विभाग में हर पहली तारीख को तनख्वाह मिल जाती है, लेकिन इस बार चार दिन बीत गए, फिर भी बैंक खाते में पगार नहीं आई तो चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिसकर्मी अपने व्हाट्स एप ग्रुपों पर भी वेतन के गुम होने की चर्चाएं करने लगे तो मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक दरोगा ने तंज कसते हुए लिखा कि - लगता है वेतन बरामदगी को लेकर एसटीएफ लगानी पड़ेगी। विभाग में यह मामला चर्चा का केन्द्र बना है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के वेतन की व्यवस्था ऑन लाइन है। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों का वेतन महीने की पहली तारीख को हर हाल में उनके खातों में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार जुलाई की 4 तारीख हो गई पर सिपाही से लेकर कप्तान तक की पगार खातों में वेतन की रकम नहीं पहुंच पाई है। चार दिन बाद भी वेतन न मिलने से पुलिस कर्मियों में चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर वेतन कहां गया? पुलिस कर्मी तरह के कमेन्ट कर रहे हैं। पुलिस ऑफिस से लेकर नेपाल बॉर्डर तक के चौकी-थानों में वेतन गुम होने को लेकर चर्चा है। कुछ पुलिसकर्मी वेतन न मिलने से तनाव में हैं तो अधिकांश चुहलबाजी कर रहे हैं।


लेखा विभाग में पुलिस कर्मियों के टीए और डीए बिल काफी लंबित हैं। वेतन तो निश्चित समय पर दे दिया जाता है, लेकिन अन्य भुगतान लटके रह जाते हैं। इस बार एकांउटेंट की शिकायत मिली थी, इसीलिए पहले टीए और डीए बिल क्लीयर करने को कहा गया है। इसी वजह से दो दिन वेतन लेट हो गया है। अकाउंटेंट को आज ही वेतन बिल ट्रेजरी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वेतन गुम होने जैसी कोई बात नहीं है। जल्द खातों में पहुंचेगा। - रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें