फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक चलेंगीं मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनें: जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो30एलकेएच551-मैलानी स्टेशन का मुआयना करते जीएम राजीव अग्रवाल
विज्ञापन

फोटो30एलकेएच552-गेज कनवर्जन और प्रस्तावित स्टेशन का नक्शा देखते जीएम राजीव अग्रवाल
फोटो30एलकेएच553-मैलानी में अधीनस्थों को निर्देश देते जीएम राजीव अग्रवाल
फोटो30एलकेएच554-मैलानी में भाजपा नेताओं से बात करते जीएम राजीव अग्रवाल


दिसंबर तक चलेंगीं मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनें: जीएम
मैलानी-पीलीभीत मेगा ब्लाक मई या जून में
एनईआर जीएम ने किया मैलानी का मुआयना
अधीनस्थों को दिए दिशा-निर्देश

मैलानी। एनई रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई है।
जीएम राजीव अग्रवाल सड़क मार्ग से दोपहर में यहां पहुंचे। उन्होंने मीटरगेज की नवनिर्मित पिट लाइन के निरीक्षण के बाद रेलवे स्टेशन पर सभी कार्यालयों, डीजल लॉबी, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, बुकिंग ऑफिस आदि का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन के बाहर बनी और बंद चल रही कैंटीन की स्थिति में सुधार और स्टेशन के मेन गेट की दीवार की वायरिंग सुधारने आदि के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बाद में एसएस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि गेज कनवर्जन का काम प्रगति पर है और दिसंबर तक मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। कहाकि सीतापुर-ऐशबाग के बीच जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। भाजपा नेताओं आनंद कुमार मौर्या, सुरेंद्र मिश्रा, शिव गोविंद कुशवाहा, हरि प्रकाश मिश्रा ने गेज कनवर्जन का काम तेज गति से शुरू कर मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन अतिशीघ्र शुरू करने की मांग की। मुआयने के दौरान उनके साथ डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक सहित अन्य मंडलीय और स्थानीय रेल अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000

फोटो30एलकेएच555-मिट्टी पाटकर बनाया गया रास्ता

काश, पहले ही आ गए होते जीएम
आनन-फानन मिट्टी पाटकर बनाया रास्ता
मैलानी। गेज कनवर्जन का काम शुरू होने के बाद यहां मीटरगेज की ट्रेनें नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर चार और पांच से चलाई जा रही हैं और फुटओवरब्रिज भी तोड़ा जा चुका है। इस कारण पिछले काफी दिनों से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से चार, पांच तक जाने के लिए नई बिछायी गई ब्रॉडगेज की पटरियों और पत्थरों से गुजरना पड़ता था, जिससे कई बार यात्री गिरते पड़ते थे। लेकिन कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों डीआरएम के दौरे के दौैरान प्लेटफार्म से उतरने के लिए बालू भरी बोरियां लगाई गई थीं। तब डीआरएम ने रास्ता बनाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन सोमवार को जीएम के दौरे को खबर पाकर रविवार को बीजी के ट्रैक पर मिट्टी डालकर रास्ता बनवाया गया। अब यात्रियों को आवागमन में आसानी हो गई है। लोग कह रहे हैं कि काश जीएम पहले आ गए होते तो यह रास्ता पहले ही बन गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें