फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.रवि टंडन सर्वश्रेष्ठ हरे पौधे व डहेलिया के लिए हुए सम्मानित

विज्ञापन
फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब संस्था ने रविवार को आफीसर्स कॉलोनी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ पौधों की प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें डॉ. रवि टंडन को सर्वश्रेष्ठ हरे पौधे व डहेलिया और राजीव जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ बोनसाई के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला आकांक्षा समिति की कार्यकारी अध्यक्ष विभा सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और लोगों को घरों में पौधरोपण करने को प्रेरित किया। उन्होंने पुष्पों को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए कहा कि यह खुशहाली के प्रतीक होते हैं और इनसे घर में रौनक रहती है। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ डहेलिया, गुुलाब, मौसमी फूल, हरे पौधे एवं बोनसाई की प्रतियोगिता हुई, जिसके निर्णायक डॉ. राकेश माथुर और डॉ. अजय आगा रहे। निर्णायकों ने डॉ. रवि टंडन को सर्वश्रेष्ठ डहेलिया व हरे पौधे सहित अर्बन कॉपरेटिव बैंक के राजीव जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ बोनसाई के लिए चुना जिन्हें पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में पौधों की देखभाल करने की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर समिति सदस्य रेखा पटेल, मधुलिका त्रिपाठी, इनरव्हील क्लब की रोली गुप्ता, अनुश्री गुप्ता, मीनू धवन, अर्चना गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें