फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर के पास दिखे बाघ के पद चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीपुर के पास खेतों में दिखा बाघ
विज्ञापन

ममरी। सोमवार सुबह बिहारीपुर फार्म की आबादी से सटे अवतार सिंह के गन्ने के खेत में बाघ मौजूद होने और उसके पगमार्क मिलने से गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ गन्ने में घुस गया। गन्ने में बाघ मौजूद होने की पुष्टि रेंजर एसफएन यादव ने भी की है।
विज्ञापन

बिहारीपुर फार्म वासियों के अनुसार सुबह अवतार सिंह के फार्म में मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे। उसी वक्त बाघ गन्ने से निकलकर मैदान में आ गया जिसे देखते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। अवतार सिंह कई लोगों को साथ लेकर जब गन्ने के खेत में पहुंचे और शोर मचाया तो बाघ फिर गन्ने में घुस गया। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामनरेश वर्मा, ओपी वर्मा, माया प्रकाश वर्मा आदि वन कर्मियों ने मजदूरों के साथ बाघ को तलाशने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने बाघ के पगमार्क मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि गन्ने में मौजूद बाघ को भुइंया देवी मंदिर के जंगल में भेजने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें