फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई संबंधी काम बुधवार तक पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल मित्र राष्ट्र के सहयोग के चलते नेपाल सरकार की मांग पर गौरीफंटा बार्डर से कैलाली जनपद को 33 हजार मेगावॉट लाइन बिछाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्य के पूरा होने के बाद बार्डर के साथ-साथ थारू क्षेत्र में कम से कम 18 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग पलिया के जेई मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि भारत सरकार ने पड़ोसी सुदूर पश्चिम के प्रदेश नंबर सात को बनकटी विद्युत उपकेंद्र से 33 हजार मेगावॉट विद्युत लाइन गौरीफंटा बार्डर से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। नेपाल को 12 एमबीएस लोड देने की तैयारियां हैं, जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। 27 दिसंबर तक लाइन सुचारू होने की उम्मीद है। नेपाल जाने वाली लाइन से अब 24 घंटे बार्डर पर बिजली रहेगी, जबकि बनकटी विद्युत उपकेंद्र से मिलने वाली बिजली से थारू क्षेत्र में 18 घंटे बिजली रहेगी। नेपाल में इन दिनों बिजली की कमी को देखते हुए नेपाल सरकार की मांग पर भारत सरकार ने गौरीफंटा बार्डर से बिजली सप्लाई देने के लिए कस्टम चौकी के पास ट्रांसमीटर लगाया है। कई दिनों से नई लाइन भी बिछाई जा रही है। कार्य पूरा होने के लिए 31 दिसंबर तक का समय ठेकेदार को दिया जा चुका है। इससे पहले भी एक दशक पहले भारत नेपाल को बिजली सप्लाई देता था, लेकिन माओवाद के चलते भारत ने नेपाल की यह सप्लाई रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें