17वीं सब जूनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप के लिए चयनित नौ प्रतिभागियों को सदर विधायक ने सोमवार को भाजपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चैंपियनशिप वाराणसी के आर्मी पब्लिक स्कूल में मंगलवार से शुरू होगी।
वाराणसी के आर्मी पब्लिक स्कूल में होने वाली सब जूनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप के लिए रुखसार, खुशी वर्मा, राजेश, फिरोज, मनमोहन, सजल, ताहा, कफील, आशुतोष को चयनित किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने इन सभी छात्रों को सोमवार से भाजपा कार्यालय से चैंपियनशिप का विजेता बनने की शुभकामनाएं देकर रवाना किया। जिला वुशु (चाइनीज मार्शल आर्ट्स) एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 100 बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, जिसमें से नौ बच्चों को चयन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर तक वाराणसी में होगी। इस मौके पर कुलभूषण सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, डॉ. सतीश कौशल बाजपेयी मौनी आदि लोग मौजूद रहे।