फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधी सम्मेलन में राजनीतिक सक्रियता पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
अवंती बाई लोधी महासभा के तत्वावधान में लोधी महासम्मेलन का आयोजन नसीरुद्दीन मौजी भवन में किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि जो समाज राजनीति के प्रति सक्रिय है, उसकी राजनीति में भागीदारी है। वहीं जिस समाज ने अपना सांसद और विधायक बना लिया है वे समाज सामाजिक, आर्थिक और राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखीमपुर का लोधी समाज आजादी से अब तक अपना सांसद, विधायक या प्रतिनिधि नहीं बना पाया। लोधी समाज को राजनीति के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा के प्रति भी लोधी समाज को जागरुक होना होगा तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। लोधी समाज को नशे जैसी बीमारियों से लड़ने की जरूरत है। सभा को राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लोधी, प्रदेश अध्यक्ष लोधी नेमचंद्र राना, जिलाध्यक्ष रामशंकर लोधी, सीतापुर जिलाध्यक्ष खुशीराम लोधी, श्याम सुंदर लोधी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी से लोधी समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमोद लोधी और श्याम सुंदर लोधी को लखीमपुर इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें