फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में मरीज देख रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्किन, चेस्ट और मानसिक रोग के डॉक्टरों की तैनाती हो गई है, लेकिन अस्पताल के पास इनको बैठाने की व्यवस्था नहीं है। जगह न मिलने के कारण डॉक्टरों ने कॉर्डियालॉजी के पास बने अटल रैन बसेरा में मरीजों को देखना शुरू कर दिया है।
अभी तक जिला अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा था, लेकिन शासन ने स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. आर चंदानी सहित मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला की तैनाती जिला अस्पताल में की है, जिन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है। अब हाल यह है कि अस्पताल प्रशासन के सामने इन डॉक्टरों को बैठाने की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि सीएमएस ने चेस्ट रोग विशेष डॉ. आर चंदानी को इमरजेंसी के पास तो मानसिक रोग और न्यूरो डॉ. अखिलेश शुक्ला व स्किन रोग के डॉ. दीपेंद्र गौतम को कॉर्डियालॉजी के पास बने रैन बसेरा में बैठाया है, जहां डॉक्टर दिक्कतों के बीच ओपीडी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में नहीं है दवाएं
स्किन, चेस्ट और मानसिक रोग के डॉक्टर आ जाने से इनके मरीज भी आने लगे हैं, लेकिन अस्पताल में इन रोगों से संबंधित दवाएं न होने के कारण मरीजों को दिक्क्त हो रही हैं, जिससे बेचारे मरीज बाहर से दवाएं लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में जगह की कमी है, इसलिए रैन बसेरा में ओपीडी कराई जा रही है। नई बिल्डिंग मिलते ही दिक्कत दूर हो जाएगी। रही बात दवाओं की तो इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी है। जल्द ही दवाओं की दिक्कत दूर होगी।
डॉ. अरुण कुमार गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें