गोला रोडवेज डिपो पर चालकों की भर्ती के दौरान रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। चालक भर्ती के लिए गोला रोडवेज डिपो पर बुधवार को रोजगार मेला लगा। मेले में 19 अभ्यर्थियों का पहले चरण में संविदा चालक के लिए चयन हुआ है। अगला ट्रायल कानपुर में होगा।
रोडवेज डिपो पर एआरएम महेश चंद कमल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ लिपिक प्रेम शंकर कोष्ठा, कार्यशाला प्रभारी राजकुमार तिवारी, डिपो प्रभारी प्रेम शंकर कोस्टा की चयन कमेटी के समक्ष दो बजे तक 24 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें दो अभ्यर्थियों को 5 फुट 3 इंच लंबाई के मानक में अनफिट कर दिया गया। उसके बाद चयन कमेटी की मौजूदगी में 19 अभ्यर्थियों का ड्राइवरी का ट्रायल किया गया।
प्रथम टेस्ट में 5 किलोमीटर तक बस चलवाई गई। ट्रायल में तीन अभ्यर्थी बाहर हो गए। पहले चरण में संविदा चालक पर पहले चरण में 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अंतिम दो दिवसीय ट्रायल कानपुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रेनिंग सेंटर पर निर्धारित तिथि पर होगा। कानपुर के ट्रायल में सफल होने के बाद अभ्यर्थी संविदा परिचालक के लिए चयन होगा। उसके बाद आरएम इस तरह से चयनित चालक की नियुक्ति की जाएगी।