फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, ग्रामीण की झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव में लेटकर बीड़ी पीते समय अचानक चारपाई पर पड़े बिस्तर में आग लग गई। इससे बीड़ी पी रहा ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मैलानी के गांव निपैनियां ग्रंट नंबर 11 निवासी विमला देवी ने बताया कि 16 मई की शाम करीब आठ बजे उनके पति ओमप्रकाश (55) बिस्तर पर लेटे हुए थे। इसी बीच उन्होंने बीड़ी जलाई और पीने लगे। बीड़ी पीते समय अचानक बिस्तर में आग लग गई। उनके कपड़े भी जलने लगे। शोर मचाने पर वह और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल आग बुझाई गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि झुलसे पति को आनन-फानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की सुबह मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें