फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी निकलवाने के लिए तहसील में लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों की भीड़ का तांता इन दिनों तहसील में लग रहा है। खतौनी आदि निकलवाने को किसान लाइन लगाकर तहसील में अपना कार्य करा रहे हैं, जिसके चलते यहां पर चहल-पहल का माहौल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि दो हेक्टेअर यानी पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान को प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो-दो रुपये के हिसाब से सरकार छह हजार रुपये की राशि दे रही है। जिसको लेकर कृषि पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराना होगा। साथ ही पंजीकरण के बाद कृषि भूमि की खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ संबंधित लेखपाल को जमा करनी होगी। इसको लेकर तहसील में खतौनी निकालने वाले किसानों की भीड़ का तांता लगा रहा। सोमवार को किसानों की भीड़ लाइन लगाकर खतौनी निकालती रही। जिसको लेकर तहसील परिसर में चहल-पहल रही साथ ही खतौनी निकालने को लेकर किसानों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें