फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगाकैंप में विद्युत विभाग ने वसूले तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बे के रामनवमी मंदिर में पावर कार्पोरेशन ने मेगा कैंप लगाकर तीन लाख 80 हजार रुपये की बकाया राशि वसूली। इस दौरान 56 बिल संशोधित किए। बकाया न जमा करने वाले 22 लोगों के कनेक्शन भी काट दिए गए।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के बकाया बिल वसूली मेगा कैंप में शुक्रवार को तीन लाख 80 हजार रुपया बकाया बिल धनराशि वसूली गई। इसके अलावा बार-बार बकाया भुगतान की अपील करने के बाद भी बिल न जमा करने वालों के विरुद्ध विभाग ने कड़ाई दिखाई। गांव महाराज नगर चिकनाजत्ती, हलियापुर, लालापुरवा और कस्बे के कुल 22 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा दो मीटर भी उखाड़ लिए। कैंप में मौजूद अधिशासी अभियंता निघासन विक्रम गंगवार, उपखंड अधिकारी विकी गौड़, अवर अभियंता धौरहरा सतेंद्र कुमार सिंह, जुनैद आलम, अरुण कुमार, कलाम, तौकीर अहमद, हेमराज, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जेई सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया मेगा कैंप खमरिया कस्बे में शनिवार को लगाया जाएगा जहां उपभोक्ता अपने बिल जमा करने के साथ-साथ अपने बिल संशोधन भी करा सकते हैं।
विद्युत मीटर लगाने के नाम पर उगाही का आरोप
धौरहरा। क्षेत्र की खमरिया खुर्द निवासी विनोद कुमार ने विद्युत मीटर लगाने के नाम पर कर्मियों ने उनसे 300 रुपये लेने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने बताया कि उनके वहां सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन है जिसका मीटर विद्युत कर्मचारी लगाने आए और उनसे मीटर लगाने की फीस के नाम पर 300 रुपये की उगाही कर ले गए। जब जेई सतेंद्र कुमार से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने बताया कि मीटर का कोई पैसा देय नहीं होता है मैं दिखाता हूं। जेई सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच कराने के बाद कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें