फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर अब दरोगाओं की नहीं रहेगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के थानों को अब दरोगाओं की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। एसपी ने एक साल का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले 51 दरोगाओं को उपनिरीक्षक के पद पर विभिन्न थानों पर तैनाती दी है। इनमें शामिल सुखदेव सिंह को बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी बनाकर भेजा है। इसके अलावा तीन प्रतीक्षारत इंस्पेक्टरों को भी थानों में इंस्पेक्टर अपराध के पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन

एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिस लाइन से दरोगा अशोक कुमार, योगेश कुमार, विशाल श्रीवास्तव को कोतवाली धौरहरा, प्रेमचंद्र, टीटू कुमार, दीपक राठौर को थाना निघासन, विनोद कुमार, योगेश गिरि, दुर्वेश कुमार को थाना नीमगांव, संकटा प्रसाद मौर्य, मान सिंह पाल, सुनील कुमार, ओमप्रकाश वर्मा को थाना पसगवां, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी को थाना फरधान, सूरजपाल अनेक पाल सिंह, मधु ठाकुर को कोतवाली सदर, उमाकांत ओझा, कुलदीप सिंह को कोतवाली चंदनचौकी, मनीष कुमार पाठक, वरुण तेवतिया, धीरज सिंह को थाना भीरा, अवनेश कुमार को हैदराबाद, राहुल सिंह को कोतवाली तिकुनियां, विपिन कुमार और लल्ला गोस्वामी को थाना फूलबेहड़, हनुमंत लाल तिवारी कौशल किशोर टिंकल को थाना ईसानगर, लाल बहादुर मिश्र और गौरव सिंह को थाना मैगलगंज, अब्दुल वासित मलिक, रंजीत सिंह यादव को थाना संपूर्णानगर, अनिल कुमार राजपूत, प्रकाश चंद्र शर्मा को थाना मितौली, विपिन कुमार सिंह को थाना मैलानी, अमित कुमार सिंह, संजीव कुमार और नीरज द्विवेदी को कोतवाली मोहम्मदी, अनुज कुमार शर्मा, शरद यादव और गजेंद्र को कोतवाली गोला, पंकज मिश्र को गौरीफंटा, मंजीत सिंह तोमर, कंचन देवी को थाना खीरी, पारुल मिश्रा को महिला थाना और चंदन चौकी से नितिन भारद्वाज को कोतवाली सदर भेजा है। इसके अलावा प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर देवी प्रसाद तिवारी निरीक्षक अपराध थाना फूलबेहड़, गौरी शंकर पाल निरीक्षक अपराध थाना धौरहरा और हनुमान प्रसाद यादव को निरीक्षक अपराध थाना खीरी के पद पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें