फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और वध से पहले गश खाकर गिरा रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
19 एलकेएच 11
विज्ञापन


... और वध से पहले गश खाकर गिरा रावण
लखीमपुर खीरी। शहर की रामलीला में वध से पहले ही रावण का पुतला गश खाकर गिर गया। हुआ यह कि मेला मैदान में शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन हुआ। इससे पहले रावण का पुतला खड़ा किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके पैर टूट गए और वह गिर गया। खुटनों के बल गिरे रावण के पुतले की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वह कौतुहल का विषय बनी रही। वहीं रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर इसके गिरते ही मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

शहर में रामलीला की शुरूआत 10 अक्तूबर से हुई थी। मेला मैदान में हो रही रामलीला में शुक्रवार को विजय दशमी पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया। एक दिन पहले गुरुवार की शाम को ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खड़े कर दिए गए थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा की रावण के पुतले के पैर टूट जाने के कारण वह घुटनों के बल गिर गया है। चारों ओर रस्सी से बंधे होने के कारण रावण का पुतला पूरी तरह तो नहीं गिरा, लेकिन घुटनों के बल होने के कारण कौतुहल का केंद्र बन गया। उधर लोगों ने घुटनों के बल रावण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिस पर अनेक चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने कहा कि यहां तो रावण भी सुरक्षित नहीं है तो किसी ने कहा कि रामलीला कराने वालों की कंजूसी के कारण पुतला ठीक से नहीं बनाया गया, जिससे वह गिर गया। लोगों ने इसे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का नतीजा तक बता डाला। हालांकि इस बाबत रामलीला कमेटी के सर्वराकार विपुल सेठ का कहना है कि बल्लियां टूट जाने के कारण रावण का पुतला गिर गया। चूंकि इसे बनाने में कई दिन लगते हैं, इसलिए दूसरा बनवा नहीं सकते थे। वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि क्या इस बार नये लोगों को पुतला बनाने का काम सौंप दिया था? इस सवाल के जवाब को टालने हुए कहते हैं कि जिनकी पुतला खड़ा करने की जिम्मेदारी थी, वह सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें