फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विराट दंगल के आखिरी दिन महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांव पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोलाइन 19एलकेएच 301
विज्ञापन


दंगल के आखिरी दिन महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांव पेच
मोहम्मदी। श्रीराम लीला मेले के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विराट दंगल में अंतिम दिन 36 कुश्तियां हुईं। अंतिम दिन महिला पहलवानों ने भी अपने दांव पेच दिखाए, विजेता पहलवानों को नपाप चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने पुरस्कृत किया।
कुश्तियों में कालू पहलवान अलीगढ़, छोटा सुल्तान पहलवान कलियर शरीफ, बूटा पहलवान बलरामपुर, रामपाल महोबा, अवतार सिंह पहलवान बांदा, रामप्रवेश महोबा पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके अलावा राजा पहलवान कलियर शरीफ, बादल पहलवान हरियाणा, भूरा पहलवान इटावा, शिवसिंह पहलवान कानपुर, लल्लू पहलवान बनारस, रहमान पहलवान कलियर शरीफ, बाबा बजरंगी पहलवान अयोध्या ने अपने मुकाबले जीते। दंगल के आखिरी दिन आगरा की नेहा सिंह का मुकाबला झांसी की रेनू से हुआ जिसमें नेहा सिंह ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पंजाब की गुरप्रीत कौर और दिल्ली की सोनी के बीच हुआ जिसमें गुरप्रीत पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला पहलवानों का परिचय नपाप सदस्य मीना देवी उर्फ बसंती ने कराया। आज की अंतिम कुश्ती मुरारी पहलवान ग्वालियर और लखवीर पहलवान पंजाब के बीच हुई जिसका परिचय नपाप अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने कराया। इस रोमांचक कुश्ती में मुरारी पहलवान ने जीत दर्ज की। सपा नेता जमाल मंसूरी ने पहलवानों को अंग वस्त्र भेंट किए। सभी पहलवानों को चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने पुरस्कृत किया। दंगल के अध्यक्ष नपाप सदस्य नूर मोहम्मद ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें