फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर आए साले की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनोई के घर आए साले की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

पिता ने दामाद पर जताया हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। हफ्ते भर पहले अपने बहनोई के घर आए सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव चंदनापुर निवासी 20 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव सीतापुर लेकर चले गए। शाम को घर वाले शव लेकर फिर उसके बहनोई के घर पहुंचे और हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना हरगांव के गांव चदनापुर निवासी रोहित कुमार गोसाई हफ्ते भर पहले कोतवाली के गोसाईपुरवा निवासी बहनोई ओमप्रकाश के घर आया था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम खाना खाने के बाद रोहित की तबीयत बिगड़ गयी। गांव की गाड़ी से बहनोई ओमप्रकाश रोहित को जिला अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में बसढिया के पास रोहित की मौत हो गयी। बहनोई ओम प्रकाश ने रोहित की मौत होने की सूचना अपने ससुर सोनेलाल को मोबाइल पर दी और शव लेकर उसके गांव चंदनापुर थाना हरगांव लेकर पहुंच गए। रोहित के पिता सोने लाल हत्या का आरोप लगाते हुए शव को फिर से गांव गोसाईपुरवा लेकर आ गए। उन्होंने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें