फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से बढने लगा शारदा नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसात शुरू होते ही बढ़ने लगा शारदा का जलस्तर
ग्रामीणों में बढ़ी बैचेनी, खेतिहर इलाकों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। पहाड़ों के साथ ही इलाके में होने वाली बरसात से शारदा नदी का जलस्तर अब बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से आसपास गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। हालांकि अब भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। इलाके के बोझवा, मटैहिया और तथा अन्य गांवों के खेतिहर इलाकों में भी पानी भर गया है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ों पर लगातार होने वाली बरसात के बाद अब इलाके में बरसात होने लगी है। जिसमें सबसे ज्यादा फर्क शारदा नदी के जलस्तर पर पड़ा है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और पुल के नीचे पानी अब धार के साथ बहने लगा है। हालांकि अब भी शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों के दिलों की धड़कने भी बढ़ा दी हैं। मटैहिया, दौलतापुर, श्रीनगर, बोझवा, कचनारा आदि गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है तथा वह बढ़े हुए जलस्तर से काफी बेचैन भी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उनके निचले खेतों में भी जलभराव हो गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे बाढ़ आने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें