फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे जिले में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिनों से शुरू हुई गर्मी के बाद रविवार सुबह से आसमान में घने काले बादल छा गए। लखीमपुर शहर और आसपास के इलाके में तो सिर्फ बूंदाबांदी हुई लेकिन मोहम्मदी अमीरनगर क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे लाही, सरसों और मसूर आदि की फसलों को भारी क्षति हुई है। ओले गिरने के साथ बारिश होने से एक बार फिर मौसम सर्द हो गया है। गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकल आए।
पिछले तीन दिनों से गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया था। शनिवार रात गर्मी एकाएक बढ़ गई लेकिन सुबह होते ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा, जबकि मोहम्मदी, मितौली, अमीरनगर, सिकंद्राबाद, पसगवां, जंगबहादुरगंज समेत जिले के पश्चिमी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे करीब 11 बजे तक जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बारिश और ओले गिरने से मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

तेज बारिश और ओले गिरने से लाही, सरसों और मसूर आदि की तैयार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, ओले गिरने से आम का बौर खराब हो गया है। इस नुकसान से बागबानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
मोहम्मदी। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से गेहूं, सरसों, मसूर की फसल और आम के बौर को काफी नुकसान हुआ है। जिन खेतों में गेहूं की बालियां निकल आई थी ओलों से क्षतिग्रस्त हो गई। सरसों की फसल पककर तैयार है तेज बारिश और हवा के चलते वह खेतों में पलट गई। अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए। उधर बारातों में भी खलल पड़ा। क्षेत्र के गांव बगरेठी, गुलौली, शंकरपुर, असौवा, भोगियापुर, मगदापुर, बड़खर, कचनार, पाल, केहुआ, खजुहा, राजापुर, कुइंयामदारपुर, फरेंदा, अमृता पथेली, बौआं, गोकन, मछेछा, नरायनपुर, खजुरिया, महमदपुर गांव ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
अमीरनगर। रविवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश से क्षेत्र में गेहूं की अगेती फसलों को भारी नुकसान हुआ। रविवार कि सुबह तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से क्षेत्र के देवरिया, रसूलपुर, ढाका, गरदहा, मगदापुर, बढैयाखेड़ा, छतुरी सहित बारिश से गेहूं कि अगेती फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की पिछैती फसल और मसूर कि फसलों को फायदा हुआ है। तेज बारिश से अमीरनगर की बाजार और कुंभी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो गया।
संसारपुर। सुबह गड़गड़ाहट के साथ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई जिससे गन्ने की फसल की सिंचाई हो गई। बहुत से किसान सरसों और गेहूं की फसल को लेकर ओलावृष्टि होने की आशंका से चिंतित दिखाई पड़े।
विज्ञापन

इंसेट.....
छाए रहे घने बादल, नहीं हुई वर्षा
गोला गोकर्णनाथ। सुबह काले घने बादल छाए रहे। गरज के साथ छींटे भी पड़े लेकिन वर्षा नहीं हुई। घने काले बादल देख लोग अनुमान लगाने लगे थे कि वर्षा होगी, जिससे गन्ना, मटर, मसूर, लाही को लाभ पहुंचेगा और गन्ना बोने के लिए खाली खेतों का पलेवा नहीं करना पड़ेगा लेकिन वर्षा न होने से किसान मायूस हो गए। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे मौसम में गरमाहट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें