31 एलकेएच 13,26
सिपाही अभियंका और गौरव
ने जिले का नाम किया रोशन
पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बने विजेता
- लखनऊ में हुई थी 66वीं पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में हुई 66वीं पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स-2017 की प्रतियोगिता के विजेता बनकर सिपाही गौरव कुमार एवं अभियंका रानी ने जिले का नाम रोशन किया है।
66वीं पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2017 लखनऊ में हुई थी। इसमें नीमगांव थाना में तैनात सिपाही गौरव कुमार 1600 मीटर की रिले रेस में प्रथम और क्रास कंट्री रेस में दूसरे स्थान पर रहे। उधर, महिला सिपाही अभियंका रानी 100 और 200 मीटर की रेस में प्रथम रही हैं। 66 वीं पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता बनकर जिले तका नाम रोशय्न करने वाले सिपाही गौरव कुमार और महिला सिपाही अभियंका रानी को एसपी डॉ.एस चन्नपा ने बधाई दी और प्रदेश स्तर सहित अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी जिले का नाम रोशन करन की शुभकामनाएं दी।