फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण शीतलहर और ठिठुरन से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
माौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार को बारिश होने के बाद से खिल रही धूप से ठंड की वापसी का अहसास होने लगा था, लेकिन शनिवार से मौसम ने फिर पलटी मार दी। शनिवार को शुरू हुआ बर्फीली हवाओं का दौर रविवार को और तेज हो गया। सुबह जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। दिन में करीब एक बजे के बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन यह धूप भी नाकाफी रही।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 05.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही। सुबह भी लोगों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। शनिवार से बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। रविवार को हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई, जिससे गलन बढ़ गई। लोग फिर से लौटी शीतलहर से बेहाल हैं। परेशान लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
पलियाकलां। बीते दो दिनों से तराई इलाके में पड़ रही भीषण ठंड व ठिठुरन से लोग काफी बेहाल हैं। सड़कों और बाजार में भीषण ठंड के चलते सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। बता दें कि तराई का इलाका होने के कारण यहां हमेशा से ही भीषण ठंड पड़ती है। लेकिन बीते दो दिनों से ठंड ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। शनिवार को जहां बाजार का दिन होने के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं रविवार को ठिठुरन और शीतलहर बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। रविवार को भी बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। प्रशासन की तरफ से अलाव न जलाए जाने के कारण लोग अपनी-अपनी दुकानों में खुद ही अलाव जलाकर तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें