फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह शाम गलन में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में करीब 11 बजे धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। सर्द हवाओं का दौर जारी रहने से पूरे दिन गलन बनी रही। शाम को फिर कोहरा छा गया और बर्फीली हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार शाम कोहरा कम था, लेकिन आधी रात के बाद कोहरे की चादर ने शहर को लपेट लिया। सुबह इतना घना कोहरा था कि सामने कुछ दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ और दिन में धूप खिल गई, जिससे बाजार में रौनक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें