फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब न देने पर एक सफाईकर्मी सस्पेंड, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
गांवों को ओडीएफ करने की मुहिम से लेकर सफाई व्यवस्था का जिम्मा पंचायत राज विभाग पर है, लेकिन महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले सफाईकर्मी कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे ही सफाई कर्मियों के खिलाफ डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने शिकंजा कसने के लिए आज कार्रवाई की, जिसमें एक सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दो सफाई कर्मियों को नोटिस दिए गए हैं।
बिजुआ ब्लॉक के राजस्व ग्राम नौसरजोगी में तैनात सफाईकर्मी जगदीश प्रसाद नियुक्ति क्षेत्र से अनुपस्थित चल रहे थे। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा था। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि निर्धारित अवधि में सफाईकर्मी ने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया था, जिससे उसे सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच एडीओ पंचायत बांकेगंज को सौंपी गई है, जो एक सप्ताह में आरोप पत्र तैयार करेंगे। इस अवधि में निलंबित सफाईकर्मी ब्लाक बांकेगंज में संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ ने सोमवार को पसगवां ब्लाक के राजस्व ग्राम सेमराजानी का निरीक्षण किया था, जहां तैनात सफाईकर्मी रिंकू गिरि अनुपस्थित मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि वह कभी कभार ही आता है और सफाई किए बिना ही चला जाता है। डीपीआरओ ने ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए नवंबर 2017 का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित सफाईकर्मी लापता, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी
नकहा ब्लॉक के राजस्व ग्राम शंकरपुर में तैनात सफाईकर्मी ज्ञानचंद को 20 जुलाई 2017 को सस्पेंड किया गया था, जिसके बाद से उसने न तो जवाब दिया है और न ही कार्यालय में उपस्थित हुआ। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने निलंबित सफाईकर्मी के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें