फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य 11 सितंबर से शुरू हो रहा है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बीएलओ डोर टू डोर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी आकाशदीप ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम विधिवत जारी कर दिया है। यह काम 11 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक पूरा होना है। 18 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। डीएम ने इसके लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित कर दिए हैं।
मतदाता पुनरीक्षण के जारी कार्यक्रम के मुताबिक 10 सितंबर तक बीएलओ, पर्यवेक्षकों, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें कार्यक्षेत्र बांटे जाएंगे। 11 सितंबर से तीन अक्तूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करके पांडुलिपि तैयार करेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 11 सितंबर से 25 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जांच की जाएगी। चार अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन नौ अक्तूबर को किया जाएगा। नौ से 15 अक्तूबर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित मतदाता सूचियों का निरीक्षण दावे और आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण होगा।
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपि तैयार कर उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने का काम 16 और 17 अक्तूबर को पूरा करने के बाद 18 अक्तूबर को अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
मतदाता सूचियों के वृहद् पुनरीक्षण के लिए डीएम आकाशदीप ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। एसडीएम सदर नगर पालिका लखीमपुर, नगर पंचायत खीरी और ओयल के लिए, एसडीएम गोला नगर पालिका गोला और नगर पंचायत मैलानी के लिए, एसडीएम मोहम्मदी नगर पालिका मोहम्मदी और नगर पंचायत बरबर के लिए, एसडीएम पलिया नगर पालिका पलिया के लिए, एसडीएम निघासन नगर पंचायत सिंगाही और एसडीएम धौरहरा को नगर पंचायत धौरहरा का सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें