फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला खुर्द में संदिग्ध हालात में लगी आग, पांच घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बुधवार रात इलाके के बेलाखुर्द गांव में पैरा के ढेर पर संदिग्ध हालात में आग लग गई। पांच ग्रामीणों के घर जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आधी रात में लगी आग में दस हजार रुपये समेत घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझवाई।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के बेला खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब पंचायत भवन के पास रहने वाले सुरेश गिरि के घर के पास लगे पैरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में ही रहने वाले प्रकाश, गिरधारी, छेदालाल, दयाशंकर आदि के छप्परनुमा घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग ने घरों का सारा घरेलू सामान जलाकर राख कर दिया। आग में सुरेश गिरि के दस हजार रुपये समेत अन्य ग्रामीणों का अनाज, कपड़ा, जेवर आदि जल गया। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर राजेश सिंह, मोनू आदि सिपाहियों के साथ करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचाया। आग की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें