लखीमपुर-खीरी। आकांक्षा समिति ने ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित राइफल क्लब में वंसतोत्सव और रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर की 12 महिला संस्थाओं ने एक साथ मिलकर मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ रविरंजन की पत्नी कृतिका रंजन, विशिष्ट अतिथि एडीएम की पत्नी अर्चना सिंह, निर्णायक एएसपी की पत्नी लीला चौरसिया, सीओ मितौली की पत्नी मीनाक्षी और जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष विभा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गेम का संयोजन पूनम आगा ने किया।
अतिथियों का स्वागत गरिमा सिंह और ममता सिंह ने किया। प्रतिभागियों का नामांकन मधुलिका त्रिपाठी और शीला मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में रंगों की फुहार आकृति ने डाली। कुकरी प्रतियोगिता में रोली गुप्ता प्रथम, रश्मि द्वितीय और कुमकुम गुप्ता तृतीय, संगीता अग्रवाल चतुर्थ स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता प्रथम, शिल्पी गुप्ता द्वितीय, रोमा रस्तोगी तृतीय और कुहू बनर्जी चतुर्थ स्थान पर रही। इसके साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था की अध्यक्ष और सचिव का स्वागत उपहार पुष्प भेंट से किया। कार्यक्रम में अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार पूनम आगा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला आकांक्षा समिति की संयुक्त सचिव डॉ. नामिता श्रीवास्तव ने किया।