फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट पर भड़के ब्लॉक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रोशननगर-कुसमौरी मेें तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। पांच दिन बीतने के बाद दबंगों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ब्लॉकों में कर्मचारियों ने समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में कलमबंद कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बांकेगंज। ग्राम पंचायत रोशननगर कुसमौरी में बृहस्पतिवार को अस्थाई गोशाला के लिए ले आउट करने गए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। उनकी तहरीर पर गोला कोतवाली में कुसमौरी और बघौड़ा निवासी गोविंद शुक्ला तथा सुरेश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पांच दिन बाद बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बांकेगंज ब्लॉक के कर्मचारियों ने कलमबंद कार्य बहिष्कार करते हुए ब्लॉक प्रांगण में बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार, सविता, सतीश चंद्र वर्मा, जगतपाल, सर्वेश कुमार, योगेश वर्मा मौजूद रहे।
पलियाकलां। जिला समन्वय समिति के आह्वान पर पलिया के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सोमवार से कलमबंद कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इस दौरान पंकज कुमार, केके गुप्ता, भास्कर राय, निर्भय झा, प्रजोत कुमार, विक्रम राना, योगेश कुमार, शिवचंद, तेजबहादुर, चंद्रशेखर, सर्वेश कुमार, जमालुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। ब्लाक ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की महामंत्री नीरज प्रियदर्शनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन ब्लाक कार्यालयों में ताला जड़ दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने एकता का प्रदर्शन करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग बुलंद की। धरने में वीरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत राघवेंद्र प्रताप वर्मा, राजेश गौतम, मीतू मिश्रा, मुन्ना लाल शामिल हुए।
जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने बेमियादी कलमबंद कार्य बहिष्कार और धरना शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन बीडीओ को दिया गया। धरने पर रजनीकांत पांडेय, देवेंद्र कुमार, सुधीर शुक्ल, ब्रह्म प्रकाश तिवारी, कुणाल गुप्ता, विवेक वर्मा, अशोक राना मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक कुंभी गोला मुख्यालय पर जिला संगठन के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ब्लॉक पहुंचे विधायक अरविंद गिरि ने प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं। किसी अधिकारी-कर्मचारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोजगार सेवकों ने कलम बंद हड़ताल में समर्थन दिया। धरने में अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, ललकार सिंह यादव, आलोक अवस्थी, संजय कुमार वर्मा, हिमांशु बाजपेई, सरदार सिंह राणा, धीरज कुमार, त्रिवेंद्र कुमार, रामपति, प्रियम शुक्ला, केतन सक्सेना, शिवसागर, रामप्रसाद मौजूद रहे।
मोहम्मदी। ब्लाक मोहम्मदी के सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। बीडीओ एके सिंह ने बताया कि ब्लाक के 14 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया, जिससे सरकारी कार्य बाधित रहा। ग्राम पंचायत अधिकारियों की मांग है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। धरने में अनूप कुमार, छत्र बहादुर, शिवांशु गुप्ता, उमेश सिंह, अवनीश कुमार, महेंद्र वर्मा शामिल हुए।

डीएम को पत्र भेजकर पहले ही दे दी थी जानकारी
बांकेगंज। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से मारपीट होने से नाराज ग्राम पंचायत समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। समन्वय समिति ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बीतने के बाद भी गोला पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार से कलम बंद कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें