फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ऱ्टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, मां घायल
विज्ञापन


अमीरनगर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम गांव गरदहा में तेज रफ्तार एक कार ने घर के बाहर खड़ी मां और उसकी दो वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हों गईं। घायलों को मोहम्मदी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गरदहा निवासी सीमा निशरत ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा (22) दो साल की पुत्री फलक के साथ घर के सामने सड़क के किनारे खड़ी थीं। शाम करीब छह बजे मोहम्मदी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घर वाले दोनों को लेकर सीएचसी मोहम्मदी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने फलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां सीमा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। उधर हादसे से नाराज लोगों ने घेराबंदी कर चालक और कार को दबोचने के बाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें