फोटो-30एलकेएच203
लगातार पढ़ाई कर यतीश ने बनाया विश्व रिकार्ड
113 घंटे 23 मिनट तक पढ़ने की गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने की मानीटरिंग
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)। यतीशचंद्र शुक्ल ने 113 घंटे 23 मिनट पढ़ाई कर नेपाल के दीपक शर्मा के विश्व रिकार्ड 113 घंटे 15 मिनट के रिकार्ड को तोड़ दिया है। अब सब से अधिक समय तक पढ़ाई करने का विश्व रिकार्ड भारत के यतीश के नाम दर्ज हो गया है।
यतीशचंद्र शुक्ल उप्र के लखीमपुर जिले के रेहरिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 25 सितंबर की सुबह से कृषक समाज इंटर कालेज में पढ़ाई शुरू की। इसकी मानीटरिंग गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से शुरू की गई। 30 सितंबर की दोपहर उन्होंने 113 घंटे 23 मिनट तक लगातार पढ़ाई कर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा लिया। गिनीज बुक की सहयोगी संस्था गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड के इंडिया हेड आलोक कुुमार ने यतीशचंद्र शुक्ल को प्रमाणपत्र देकर, बैज लगाकर सम्मानित किया।