मां ही आपकी पहली बेस्ट फ्रैंड, खुलकर बताएं समस्या
सपनों की उड़ान कार्यशाला में हुई बेटियों की समस्याओं पर चर्चा
व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला का कार्यक्रम
29 एलकेएच 18 और 19
लखीमपुर खीरी। फिल्म निर्माता और मिसेज इंडिया गैलेक्सी का ताज जीतने वाली सौम्या शर्मा ने कहा है कि महीने के उन पांच मुश्किल दिनों से जुड़ी परेशानियों और भ्रांतियों से बेटियों के साथ साथ उनकी माताओं को भी रूबरू कराया गया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म (पीरियड्स) के प्रति अब दकियानूसी सोंच की बदलने की आवश्यकता है। इस विषय पर शर्माने, घबराने और किसी से खुलकर बात न करने के कारण कई बार महिलाएं और लड़कियां गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो जाती हैं। खासकर किशोरियों को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है।
व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में सौम्या शर्मा बच्चों को प्रेरणा देने लखनऊ से आईँ थीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सौम्या शर्मा ने बताया कि पीरियड्स हमारी समस्या नहीं है। ये नारी शक्ति का रूप है। उन्होंने बेटियों को सलाह दी वो अपनी हर परेशानी हर समस्या मां से जरूर साझा करें। मां ही आपकी पहली बेस्ट फ्रैंड हैं। जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में बताया। सलाह दी कि इस दौरान कपड़े की बजाय पैड का इस्तेमाल करें। कपड़े से इंफेक्शन का डर रहता है। नेशनल हॉकी खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी ने कहा कि लड़कियां माहवारी को बीमारी न समझें। उन्होंने एशियन गेम्स में पदक विजेता स्वप्ना वर्मन और हीमादास का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी लड़कियां थीं, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। इसे बीमारी समझतीं तो बुलंदियां न छू पातीं। इस मौके पर सौम्या शर्मा ने लकी ड्रा जीतने वाली छात्राओं और उनकी माताओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज और राजविंदर कौर भी मौजूद रहीं।
-------------------
जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से दिया गया आत्मरक्षा का गुर
29 एलकेएच 20
किशोर छात्राओं और महिलाओं को जिला ताइक्वांडों संघ की प्रशिक्षक और ब्लैक बेल्ट जसमेल कौर ने आत्मरक्षा के तरीके बताए। छेड़छाड़ और राह चलते होनी वाली परेशानियों से निपटने से संबंधित जानकारियां दीं।
-------------------------
रस्सी कूद-रस्साकसी में मां बेटियों ने दिखाया दम
कार्यक्रम में मां बेटी के बीच में रस्सी कूद और रस्साकसी प्रतियोगिता में माताओं और बेटियों ने दम दिखाया। रस्साकसी में माताओं ने बाजी मारी। इस दौरान व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से कई मां और बेटियों को लकी ड्रा के जरिये उपहार दिए गए। सौम्या शर्मा के हाथों से कई लोगों को सम्मानित होने का मौका मिला।