20एलकेएच210और 211
थम गईं गोला की जमींदार रहीं उमारानी मेहरोत्रा की सांसें
शोक में बंद रहा मेला मैदान और मोहम्मदी रोड बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। नगर की जमींदार रहीं उमारानी मेहरोत्रा का वृद्धावस्था और बीमारी के कारण 19/20 सितंबर की रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। वह अपने पीछे दो पुत्र और पौत्रों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके शोक में मेला मैदान बाजार और मोहम्मदी रोड मार्केट (आंशिक ) बंद रहा।
जगदीश प्रसाद मेहरोत्रा की विधवा उमारानी मेहरोत्रा काफी समय से बीमार चल रही थीं। रात में अचानक उनकी हृदयगति रुक गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में नागरिक और व्यापारी उनके आवास पर पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अशोक कुमार मेहरोत्रा ने दी। शवयात्रा में उनके बड़े पुत्र उद्योगपति मधुकर मेहरोत्रा, अतुल कुमार गुप्ता, हाजी मुस्ताक, हनीफ, पवन गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, सुधीर गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोक में मेला मैदान और मोहम्मदी रोड बाजार बंद रहा।