फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
24 एलकेएच 23
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
उल्ल नदी पुल के समीप हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज खीरी। उल्ल नदी पुल के पास सड़क के किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बालूडीह गांव निवासी सलीम ने बताया कि कस्बे में उल्ल नदी पुल के समीप उसकी दुकान और पास ही उसका घर है। बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। पिता अजीज (70) दुकान पर रुककर रखवाली करने आये थे। वह सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख चालक बाइक छोड़ फरार हो गया। हादसे की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले आनन फानन पिता तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक देख पिता को लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते मे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें