फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी की आस्था ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Tue, 31 Jul 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
astha
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी के निवासी मैकेनिकल इंजीनियर दिनेश चतुवेंदी के बेटी आस्था चतुर्वेदी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बरूस पर तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन कर दिखाया है। इससे यहां रह रहे उसके बाबा और चाचा समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा है कि उनकी बिटिया ने जिले और देश का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को फेसबुक पर आस्था चतुर्वेदी की फोटो वायरल हुई, जिसमें लिखा था कि खीरी की बेटी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी फतह कर जिले का नाम रोशन किया है। काफी खोजने के बाद शाहपुरा कोठी में मकान पर आस्था चतुर्वेदी के चाचा प्रभात चतुर्वेदी मिले, जिन्हें भी जानकारी नहीं थी। पता करके बताया कि भतीजी आस्था नैनीताल स्थित आलसेंट स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा है। वह दो साल से चोटी पर चढ़ने के लिए प्रयासरत थी। इस बार उसे जाने का मौका मिल गया और वह कामयाब हो गई। उन्होंने बताया कि पर्वतारोही दल में उसके साथ ब्रिटिश की तीन, रूस की तीन और स्विटजरलैन्ड की एक छात्रा शामिल थी। आस्था जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में नैनीताल से रवाना हो गई थी। 27 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे एल्बरूस की चोटी फतह कर तिरंगा व विद्यालय का ध्वज फहराया। आस्था की बड़ी और छोटी बहन भी आलसेंट स्कूल में पढ़ रही हैं। भाई अभी छोटा है। आस्था का परिवार अभी रूस में ही है और वर्तमान में सभी लोग नैनीताल में रह रहे हैं। शहर के शाहपुरा कोठी में आस्था के बाबा शिवकुमार चतुर्वेदी और चाचा प्रभात चतुर्वेदी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें