फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और डायरिया से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और डायरिया से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

क्रासर...
चिल्ड्रन वार्ड में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
गर्मी का मौसम बच्चों के लिए मुसीबत बन रहा है। भीषण गर्मी के कारण बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए डायरिया और बुखार पीड़ित बच्चों में से दो की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी जय कुमार ने उल्टी दस्त आने पर अपने नौ माह के पुत्र युग और मोहम्मदी के कृष्णानगर निवासी सोनपाल ने बुखार पीड़ित अपनी पांच वर्षीय पुत्री रोशनी को बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। इन दोनो बच्चों की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं बुखार पीड़ित सेवालापुरवा निवासी रियाजुद्दीन के 11 वर्षीय पुत्र मेराज एवं ईसानगर निवासी दीपू की चार वर्षीय पुत्री आयुषी सहित खीरी के तबेला निवासी अब्दुल रशीद ने उल्टी दस्त आने पर अपनी पांच वर्षीय पुत्री आसिफा को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें