एसएसबी का आप्स अलर्ट अभ्यास कल से
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
भारत-नेपाल सीमा के विभिन्न सीमाई क्षेत्रों में एसएसबी 20 मई से 26 मई तक सात दिवसीय आप्स अलर्ट अभ्यास शुरू कर रहे हैं। सात दिन तक चलने वाले अभ्यास में जवानों को सीमा पर होने वाले अपराधों और तस्करी में कमी लानी है।
एसएसबी के अधिकारी और जवान असामाजिक तत्वों से संबधित सूचना एकत्र करने, जवानों की शारीरिक, मानसिक और भौतिक दक्षता बढ़ाने के सात ही विपरीत परिस्थितियों में किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करने का अभ्यास करेंगे। इसका मकसद जवानों को देश की सुरक्षा और उसकी उन्नति में योगदान देने के लिए तैयार करने के संबंध में अभ्यास देने के तैयार करना है। इस दौरान क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा निशुल्क मानव और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।